यातायात नियम तोड़ने पर 208 के चालान
मौके पर 31400 रुपये जुर्माना वसूला
धूम्रपान करने पर भी चार के खिलाफ कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर गश्त और नाकाबंदी की कर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने पर 208 चालान किए। इनमें से 196 चालानों का मौके पर निपटारा कर 31 हजार 400 रुपये जुर्माने के रूप में प्राप्त किए।
इनमें 176 चालान बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चलाने पर, चार चालान बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, तीन चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, 10 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, सात चालान दोपहिया वाहनों पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर और आठ चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके साथ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल के तहत तीन और पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत एक व्यक्ति का चालान कर मौके पर ही 400 रुपये जुर्माना वसूल किया।