बनबसा (चंपावत)। बनबसा से खटीमा की ओर जा रही पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके 07 पीए 2850) की सामने से आ रही कार (एचआरबीसी 5570) की मंगलवार देर शाम जगबूड़ा पुल के पास आमने-सामने टक्कर हो गई।
दुर्घटना में कार सवार बनबसा गढ़ीगोठ निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र विक्रम सिंह और ललित भट्ट पुत्र गणेश दत्त भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने घायलों को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सकुशल हैं। बस गंतव्य को रवाना हो गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।