फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने दूसरी ग्राम पंचायतों में खर्च कर डाला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत जाख जिंडी ग्राम पंचायत में विभिन्न मदों में गांव के विकास के लिए आया बजट ग्राम प्रधान द्वारा दूसरी ग्राम पंचायतों में खर्च करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


यही नहीं ग्राम पंचायत के राजस्व गांव गजीना में बीते तीन सालों में महज एक ही सीसी मार्ग बनाने का कार्य किया गया है और वह भी चयनित स्थल पर नहीं बनाया गया है। इस बात का खुलासा ग्राम पंचायत की वार्ड सदस्य आशा जोशी की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ है।

आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में वर्ष 2014-15 से राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से उपलब्ध कराई गई लाखों रुपये की धनराशि को ग्राम प्रधान हेमा देवी ने ग्राम पंचायत में शामिल राजस्व गांवों में खर्च न कर अन्य ग्राम पंचायतों में खर्च कर दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा गजीना राजस्व गांव में सीसी मार्ग का निर्माण भी चयनित स्थान पर नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य आशा जोशी ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अब तक किए गए कार्यों का भौतिक और स्थलीय सत्यापन किए जाने और सत्यापन पूर्ण होने तक ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

उधर, जाख जिंडी की प्रधान हेमा देवी का कहना है कि उन्होंने आरटीआई में मांगी गई सूचनाओं की जानकारी ग्राम पंचायत सदस्य को दी है। उनका कहना है कि सभी कार्यों में नियमानुसार निर्माण किया गया है।

इनसेट
जन समस्या निवारण शिविर में उठाई शिकायत
चंपावत। जाख जिंडी ग्राम पंचायत के गजीना की वार्ड सदस्य आशा देवी ने आरटीआई से मिली जानकारी के बाद मामले को डीएम की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को होने वाले जन समस्या निवारण शिविर में उठाया। उन्होंने 18 दिसंबर को शिविर में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में हुए कार्यों की जांच की मांग की थी।

डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने निरीक्षण किया
चंपावत। मामले में डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने डीडीओ आरसी तिवारी को मौका मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। मौके पर पहुंचे डीडीओ को ग्राम पंचायत का नक्शा नहीं मिल पाने के कारण विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण नहीं हो पाया। उन्होंने पंचायतराज विभाग को ग्राम पंचायत की सीमा दर्शाने वाला नक्शा प्रस्तुत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें