फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों से तेल चोरने वाले नाबालिग किशोर गैंग का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस ने नगर और आसपास के क्षेत्र में वाहनों से तेल चुराने वाले तीन किशोरों को पकड़ लिया। पुलिस ने किशोरों के अभिभावकों को थाने में बुलाकर उनकी काउंसलिंग की। आरोपी किशोरों से लिखित रूप में भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न करने के समझौते के बाद पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये किशोर दिन भर अपनी बाइक में घूमने और छोटी मोटी जरूरतें पूरी करने के लिए वाहनों से तेल चोरी करते थे।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात तीन किशोर नगर के आदर्श कालोनी में जाकर दुपहिया वाहनों से तेल निकालने लग गए। उसी समय अचानक कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने देखा कि तीन किशोर एक वाहन से तेल निकाल रहे है। लोगों ने चारों ओर से उन्हें घेर लिया। इनमें से दो किशोर उन्हें चकमा देकर भाग गए। एक को लोगों ने पकड़ लिया। तीनों अपने साथ पांच लीटर और 20 लीटर की केन लेकर आए थे। सूचना मिलने पर एसआई हेमंत कठैत मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पकड़े गए किशोर को थाने में ले लाए। पूछताछ में उसने अपने भागे हुए अपने साथियों भी नाम बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने फरार दो अन्य किशोरों को पकड़ लिय ा। एसओ मनीष खत्री ने बताया कि तीनों के अभिभावकों को थाने पर बुलाया गया। काउंसिलिंग के बाद उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान अभिभावकों से लिखित रूप में भविष्य में बच्चों पर निगरानी रखने के साथ इस प्रकार की घटनाओं से दूर रखने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें