फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। पुलिस अभिरक्षा से बृहस्पतिवार देर रात फरार वारंटी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रात्रि में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नेतवाला सैदाबाद गांव में कुछ वर्ष पहले गांव के ही अनिल व सुभाष के परिवार में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। फिलहाल इस मामले की सुनवाई लक्सर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही है। पिछले दिनों अनिल के तारीख पर न आने पर कोर्ट ने उसका गैरजमानती वारंट जारी कर दिया था। आरोपी अनिल पुत्र विजयपाल को पुलिस बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करके लक्सर कोतवाली ले आई थी। उसे हवालात की बजाए कार्यालय में बैठा दिया गया, इसी बीच वह नजर बचाकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही पुलिस की कई टीमें वारंटी की तलाश में दबिश दे रही थी। शुक्रवार देर रात आरोपी अनिल को कोतवाली पुलिस ने लक्सर रायसी मार्ग पर बिजोपुरा तिराहे के निकट गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने रात्रि ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल गोपालराम की ओर से आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि अनिल पुत्र विजयपाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें