फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित नाबालिग के साथ अश्लील हरकत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। चंपावत तहसील निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ खटीमा में अश्लील हरकत और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीरो एफआईआर के तहत दर्ज हुए मामले को पुलिस ने खटीमा कोतवाली में स्थानांतरित कर दिया है।

चंपावत के कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक महिला करीब दो साल पूर्व उनकी बेटी को बच्चों की देखभाल के लिए अपने साथ खटीमा ले गई थी। बीते दो सालों में आरोपी महिला ने उन्हें उनकी बेटी से नहीं मिलने दिया। इस दौरान आरोपी नाबालिग किशोरी के साथ अक्सर मारपीट और छेडख़ानी करते रहते थे। बीते शनिवार को उनकी बेटी किसी तरह से महिला के चंगुल से बचकर अपने मां बाप के पास पहुंची।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी महिला का नाबालिग बेटा और श्रीवास्तव जाति का एक अन्य व्यक्ति उससे छेड़छाड़ और मारपीट करते रहते थे। पीड़िता का कहना है कि उसे व्यक्ति का पूरा नाम पता नहीं है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 323, 504 और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) एक्ट, श्रीवास्तव जाति व्यक्ति और महिला के नाबालिग पुत्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 354, 7/8 (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि मामले को खटीमा थाने में स्थानांतरित किया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता का जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। डॉ.आरपी खंडूरी ने बताया कि शरीर के कुछ हिस्सों में दो साल पुरानी चोटों के निशान हैं।

छह माह में दुराचार के दो मामले
बीते छह माह में नाबालिग के साथ दुराचार, अपहरण और छेड़छाड़ के दो मामले सामने आए हैं। जिनमें पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कोतवाली उत्तम सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोप पत्र दायर कर दिए गए हैं। और मामले अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन


व्यापारियों के दबाव पर दर्ज हुआ मुकदमा!
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर व्यापारियों और नागरिकों ने कोतवाल उत्तम सिंह से मुलाकात की। इन लोगों का कहना था कि मामले की गहराई से जांच किए जाने पर कई चौंकाने वाली बातें सामने आ सकती हैं। कोतवाल से मिलने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, विधायक प्रतिनिधि भगवत शरण राय, हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकिशोर बोहरा, विकास साह, मयूख चौधरी, एलएम भट्ट, मोहन भट्ट, दिग्विजय सिंह कार्की शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें