फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे से दूर आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र के मंच कस्बे में एसबीआई की पिथौरागढ़ शाखा के सहायक प्रबंधक मुन्ना गिरि की कार के चालक हरीश चंद्र पर हमला करने वाले का 11 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। हमले में कार चालक का हाथ टूट गया था। पुलिस की हीलाहवाली से नाराज चालक ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


हरीश आठ अगस्त को अपने गांव हरम जा रहा था। इस बीच रास्ते में तल्लादेश क्षेत्र के निवासी प्रेम सिंह ने उस पर दरांती से हमला कर दिया जिससे उनका हाथ टूट गया। तामली थाने में आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 325 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया मगर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। चोटिल हरीश ने एसपी को पत्र भेज आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल का कहना है कि तामले के थानेदार को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें