फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कमीशन के चक्कर में चेक में नहीं कर रहे हैं हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के रैघाड़ी निवासी मोहन सिंह ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान और जलागम यूनिट अधिकारी पर कमीशनखोरी के चलतेे चेक में हस्ताक्षर न करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2015-16 में ग्राम पंचायत रैघाड़ी की वन पंचायत में जलागम की ओर से वानिकी कार्य कराया गया था। विभाग की ओर से 29 जनवरी 2018 को भुगतान के लिए 47944 रुपये का चेक जारी किया गया हैै।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रैघाड़ी कमीशन खाने के इरादे से चेक पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे, जिस कारण उसका भुगतान रुका पड़ा है। वह श्रमिकों को मजदूरी नहीं दे पा रहा है। मोहन सिंह का कहना है कि जलागम मद में 15-16 हजार रुपये के कार्यों की एमबी हुई है, लेकिन उसमें यूनिट अधिकारी हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से ग्राम पंचायत के लिए जो भी उपकरण, बीज आते हैं, उन्हें ग्रामीणों को न बांटकर निजी प्रतिष्ठानों से बेचा जा रहा है।

उन्होंने वानिकी कार्यों का भुगतान दिलाए जाने और कृषि उपकरण, बीज आदि खुले बाजार में बेचने से रोकने की मांग उठाई है। वहीं डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें