फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी में हुई चोरी का चौथा आरोपी भी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जीजीआईसी में दस दिन पहले हुई चोरी का चौथा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 15 फरवरी की रात राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का ताला तोड़ चोरों ने कंप्यूटर, एसेसरीज और पांच सौ की नकदी चुरा ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा था। शनिवार को पुलिस ने एनएचएआई किनारे पचपकरिया गांव के पास से चौथे आरोपी को भी पकड़ लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया पकड़ा गया आरोपी ऊधम सिंह नगर जिले के झनकट का रहने वाला लक्ष्मेंदर सिंह उर्फ लख्खी है। उसे आईपीसी की धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें