फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। नाली में कूड़ा फेंकते पकड़े जाने पर एक व्यापारी पर जुर्माना लगाया गया है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) अभिनव कुमार ने बताया कि भैरवा तिराहे में भारती पेंटर के दुकान स्वामी नाली में कूड़ा फेंक रहे थे। जिस पर एक हजार रुपये का चालान किया गया। बार-बार निर्धारित स्थल पर कूड़ा नहीं फेंकने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी है।

ईओ ने बताया कि राज्य में उत्तराखंड कूड़ा फेंकना, थूकना प्रतिषेध अधिनियम 2016 लागू हो गया है। अब कूड़ा फेंकने वालों पर सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल, चौकी प्रभारी और खाद्य निरीक्षक भी जुर्माना लगा सकते हैं। ये जुर्माना दो सौ रुपये से पांच हजार रुपये तक हो सकता है। उन्होंने बताया कि एक बार से अधिक बार कूड़ा फेंकते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह दिन से सड़क पर पड़ा हैं कूड़ा
चंपावत। राजकीय इंटर कालेज के पास फैले कूड़े से लोगों का जीना दूभर हो गया है। कूड़े से उठने वाली सड़ांध से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कूड़ादान टूटने से बीते छह दिनों से कूड़ा सड़क पर फैल गया है। स्थानीय निवासी कपिल जोशी ने बताया कि पालिका को जानकारी देेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उधर अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि कूड़ादान टूटने से कूड़ा सड़क पर फैल रहा है। उनका कहना है कि छतार और जीआईसी के समीप क्षतिग्रस्त हुए कूड़ेदान की एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें