फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप टकराई, चार श्रद्धालु घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि ले जा रही टैक्सी जीप (यूए 02/2177) शुक्रवार सुबह बूम के पास अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में जीप सवार रुपरानी (45) पत्नी सुंदर अछवा जिला उन्नाव, मथुरा (63) पुत्र जियालाल वीरगंज हरदोई, पुरुषोत्तम गुप्ता (65) पुत्र रामअवतार गुप्ता राजाजीपुरम लखनऊ और महेंद्रनगर नेपाल निवासी संदोली देवी (68) पत्नी प्रेम बल्लभ घायल हो गए। डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि अस्थिरोग विशेषज्ञ न होने से पुरुषोत्तम गुप्ता और संदोली देवी को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जीप में चालक सहित छह लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें