बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर स्थित पुनर्वास नगर पालिका 11 में सोमवार को ऑटो रिक्शा और साइकिल में हुई टक्कर में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए और ऑटो रिक्शा को कब्जे में ले लिया है।
कंचनपुर जिला प्रहरी कार्यालय के प्रहरी नायब उपनिरीक्षक ज्ञान बहादुर सेटी ने बताया कि सोमवार को बाजार से घर को जा रहे साइकिल सवार भीम सिंह ठकुराठी की ऑटो रिक्शा संख्या (भे 1 च 3136) के साथ टक्कर हो गई।
हादसे में भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।