चंपावत। यहां अंबेडकर कॉलोनी निवासी नसीम पुत्र यासीन ने पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल को ज्ञापन सौंपकर लापता पत्नी की खोजबीन की गुहार लगाई है। नसीम का कहना है कि उसकी पत्नी सायराबानो बिना किसी को कुछ बताए बीते जनवरी माह से लापता है।
उसने एक युवक पर सायराबानो को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि लापता विवाहिता और आरोपी युवक के मोबाइल फोन नंबर को सर्विलांस में लगाया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।