बनबसा (चंपावत)। वन विभाग ने यहां बमनपुरी गांव के किनारे वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा किए किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। सुरक्षा के तहत वन विभाग ने सुरक्षा खाई खोद दी।
पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के रेंजर विरेंद्र सिंह बिष्ट रेंजर ने बताया कि वन विभाग को विभाग के छीनी कंपार्टमेंट संख्या 17 में वन भूमि पर ग्रामीणों द्वारा जंगल में अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिली।
बताया गया कि करीब 65 से 70 ग्रामीण गांव से सटी पश्चिमी छोर की वन भूमि पर आगे बढ़ जंगल में अतिक्रमण का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण करने से मना कर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने एक निर्माणाधीन झोपड़ी के निर्माण को रुकवा दिया।
उन्होंने बताया कि जेसीवी से उक्त जगह खाई खुदवा दी गई है। इस दौरान वन दरोगा राकेश सिंह राणा, कमरूद्दीन खान, राम प्रसाद भदूला, संतोष सिंह भंडारी, वनवीट अधिकारी अशोक कुमार गौतम, किशन सिंह थापा, अरूण कुमार, प्रहल्लाद सिंह गोव्निया, बाबूराम मौजूद थे।