फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलह के लिए बुलाए पूर्व फौजी के साथ दो भाइयों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बेटे के साथ मारपीट के मामले में सुलह के लिए बुलाए गए एक पूर्व फौजी के साथ दो भाइयों ने मारपीट की। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। चिकित्सकीय परीक्षण में गुम चोटों की पुष्टि हुई है। आरोपी दोनों सगे भाइयों पर तीन दिन पहले पूर्व फौजी के बेटे के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में पूर्व फौजी को सुलह के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन


शक्तिपुरबुंगा निवासी पूर्व फौजी नारायण सिंह के बेटे अर्जुन सिंह की 20 जून को हुए एक विवाह कार्यक्रम में दो भाइयों ने शराब के नशे में धुत होकर पिटाई कर दी थी। इस मामले में पिता नारायण सिंह की ओर से 22 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने पिटाई करने के आरोप में दोनों भाइयों संजय सिंह और श्याम सिंह निवासी धामीसौन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

पूर्व फौजी नारायण सिंह का आरोप है कि पिटाई के मामले में सुलह के लिए उन्हें रविवार को प्रधान त्रिलोक सिंह और चंचल की मौजूदगी में एक होटल में बुलाया गया। सुलह करने के बजाय उनके साथ दोनों भाइयों ने पिटाई कर दी जिससे उनकी छाती और शरीर के कई हिस्सों में चोट लग गई। पीड़ित पूर्व फौजी नेे किसी तरह पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पूर्व फौजी नारायण सिंह का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की तफ्तीश कर जरूरी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें