फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर से छात्र की बाइक उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चोर गिरोह ने बृहस्पतिवार को दिन दहाड़े एक कोचिंग सेंटर से छात्र की बाइक उड़ा ली। सीसीटीवी में दो युवक बाइक चुराते कैद हुए हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


आमबाग निवासी छात्र सूरज चंद पुत्र हरीश चंद हर दिन की तरह बृहस्पतिवार को विष्णुपुरी कॉलोनी में स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर में अपनी पल्सर बाइक (यूके 03/0524) से सुबह करीब आठ बजे पहुंचा। कोचिंग सेंटर के बाहर बाइक खड़ी कर वह चला गया। करीब ढाई घंटे बाद बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो उसने फौरन पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी लेकर चोरों की सुरागकशी शुरू कर दी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटर के समीप एक होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दो युवक बाइक चुराकर पीलीभीत चुंगी की तरफ जाते नजर आ रहे हैं जिनकी पहचान और सुरागकशी में पुलिस टीम लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें