चंपावत। अवैध शराब की बिक्री पर रोक थाम करने के लिए आबकारी विभाग ने चंपावत नगर में छापेमारी अभियान चलाया। भैरवां चौराहे पर एक ढाबे में छापेमारी के दौरान 94 पव्वे देशी शराब तथा 48 पव्वे विदेशी शराब के पकड़े। जिनकी कुल लागत 12790 रुपये बताई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम में आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी, भगवती प्रसाद भट्ट, दीपा फर्त्याल और जगवती आदि शामिल रहे। ब्यूरो