बनबसा(चंपावत)।
महेंद्रनगर स्थित सिद्धनाथ विज्ञान कैंपस में हुई छात्रनेता की हत्या से आक्रोशित छात्रों द्वारा विज्ञान कैंपस में की जा रही अनिश्चितकालीन तालाबंदी तीसरे दिन भी जा रही। आक्रोशित छात्रों ने दिवंगत छात्रनेता को शहीद का दर्जा देने और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की। उनका कहना था कि कैंपस प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्र नेता की हत्या हुई है।
बता दें कि कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर स्थित विज्ञान कैंपस में विगत शनिवार को माओवादी अखिल क्रांतिकारी जिला कमेटी सदस्य डंबर बहादुर जाग्री का शव छात्रावास के स्टोर में मिला। डंबर बहादुर जाग्री की किसी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। घटना से आक्रोशित छात्रों द्वारा मंगलवार से विज्ञान कैंपस में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जा रही है। विज्ञान कैंपस तालाबंदी बृहस्पतिवार को भी जारी रही। छात्र नेताओं ने घटना के पांच दिन बाद भी हत्यारों का सुराग न लगने पर आक्रोश जताया। उन्होंने पुलिस तत्काल हत्यारों का पता लगाने और मृतक छात्रनेता को शहीद का दर्जा देने की मांग की। अखिल क्रांतिकारी केंद्रीय सचिव राधाकृष्ण जोशी ने कहा कि छात्र नेता जाग्री की हत्या किया दुर्भाग्यपूर्ण हैं।