टनकपुुर (चंपावत)। ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज में लगाते वक्त करंट लगने से ज्ञानखेड़ा निवासी लक्ष्मी देवी (28) पत्नी हरीश प्रसाद की मौत हो गई।
लक्ष्मी देवी रविवार सुबह पति के ई-रिक्शे की बैट्री चार्ज करने को लगा रही थी कि करंट की चपेट में आ गई। घर में मौजूद लोगों को करंट लगने का पता चला तो वह लक्ष्मी को संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
जहां चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लक्ष्मी के परिजन अस्पताल से शव घर ले गए।