फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स से खड़ी आल्टो और बाइक को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नशे में धुत एक मैक्स चालक ने रोडवेज वर्कशॉप में सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार और एक बाइक को टक्कर मार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कार और बाइक के आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आरोपी मैक्स चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। बनबसा निवासी कैलाश प्रसाद बृहस्पतिवार दोपहर नशे में धुत होकर मैक्स जीप (यूके 01 टीएन/0181) चलाता हुआ आया और रोडवेज वर्कशॉप के पास सड़क किनारे खड़ी आल्टो कार (यूके03टीए/1127) और बाइक (यूके 03/5225) को टक्कर मार दी। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक नशे में था। पुलिस ने मैक्स जीप को सीज कर दिया है, जबकि चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें