चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल के निर्देश पर जिले भर में चलाए गए वाहन चेकिंग के दौरान 167 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस की ओर से मोटर वाहन अधिनियम के तहत काटे गए चालान के तहत 27350 रुपये का समायोजन शुल्क वसूला गया।
जिसमें बीस प्राइवेट चौपहिया वाहनों के चालान कर आठ वाहन सीज किए गए। इस दौरान ओवर लोडिंग कर रहे वाहनों, बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों तथा एल्कोमीटर की परीक्षण में असफल रहे वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहनों की चेकिंग का अभियान आगे भी जारी रहेगा।