चंपावत। जिले के चल्थी क्षेत्र में रात भर अवैध खनन किया जा रहा है। चल्थी के तोक झालाकूड़ी के शीष नगर लधिया नदि में हो रहे अवैध खनन, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के संबंध में झालाकूडी के ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि चल्थी चौकी को कई बार सूचना देने के बावजूद काई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना था कि दिन रात लधिया नदी से लगातार अवैध खनन हो रहा है जिसकी प्रशासन को कोई हवा तक नही है। खनन में बाहर से आए लोग नदी का पानी भी दूषित कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बाहरी व्यक्तियों का समय-समय पर सत्यापन किए जाने की मांग भी उठाई। ज्ञापन देने वाले महेंद्र सिंह बोहरा का कहना है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।