फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर बनाई दो झोपड़ियां ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर क्षेत्र में सरकारी भूमि में किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। इसके अंतर्गत लोनिवि विश्रामगृह के समीप जंगल में और लाश घर (मोर्चरी) के पास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दो झोपड़ियों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसीलदार नीलू चावला के निर्देश में राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने दलबल के साथ लोनिवि विश्रामगृह के समीप देवदार वनी के बीच और मोर्चरी के पास सरकारी भूमि में बनाई गई झोपड़ी को ध्वस्त किया गया। राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि लोनिवि विश्राम गृह के समीप देवदार वनी में नीता वाल्मीकि पत्नी राजू वाल्मीकि ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाई थी। जिसमें सुअर और गाय भी पाली गई थी। जिसे अतिक्रमणकारी की मौजूदगी में ध्वस्त किया गया। वहीं दूसरी ओर पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के समीप सरकारी भूमि में माया देवी पत्नी राम आसरे द्वारा बनाई गई झोपड़ी को भी ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में उमेश सिंह, निर्मल कुमार, रवि गोरखा, प्रहलाद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें