फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से लोहाघाट मायके के लिए रवाना हुई दिल्ली की एक महिला सोमवार से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला को कहीं पता नहीं चला तो पति ने कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लापता महिला को मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। राजनगर पालम कॉलोनी नई दिल्ली निवासी प्रवीन सिंह बिष्ट द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी में कहा गया है कि वह अपनी पत्नी सीमा बिष्ट (22) के साथ पत्नी के मामा जोत सिंह के लड़के के नामकरण में गैंड़ाखाली आया था। 21 मई को नामकरण के बाद सीमा के चाचा ने उसे टैक्सी (यूके 05 टीए/0228) में लोहाघाट के लिए बैठाया था, लेकिन वह मंगलवार देेर शाम तक भी मायके नहीं पहुंची है। टैक्सी चालक से पूछने पर वह गाड़ी से उतर जाने की बात कह रहा है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम को लापता महिला की खोजबीन में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें