फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुलिस ने घटना में प्रयुक्त .32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की

Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के भैरवा में चार फरवरी को जमीन के विवाद में हुए गोलीकांड में प्रयुक्त रिवॉल्वर पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 30 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी कर दी। आरोपी के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटना के चश्मदीद गवाह अमित सिंह तड़ागी ने बताया कि आरोपी महेंद्र सिंह तड़ागी और दिनेश सिंह तड़ागी की लड़ाई के दौरान आरोपी महेंद्र सिंह से उन्हाेंने रिवॉल्वर छीनकर सुरक्षा के दृष्टिगत अपने पास रख ली थी। आरोपी महेंद्र और चश्मदीद की निशानदेही पर चश्मदीद के घर से घटना में प्रयुक्त .32 बोर की रिवॉल्वर और तीन कारतूस, एक खोखा बरामद कर लिया है। घटना में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
प्रभारी फील्ड यूनिट एसआई सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। आरोपी से बरामद लाइसेंस नैनीताल जिले से जारी किया गया है। उसके निरस्तीकरण को भी पत्र भेज दिया है। पूर्व में भी पत्र भेजा गया था। बताया कि पूर्व में भी जमीन को लेकर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें