बनबसा (चंपावत)। बनबसा एसएसबी चेकपोस्ट पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त चेकिंग में टीम ने भारत से नेपाल जा रहे दो लाेगों के कब्जे से करीब चार लाख बाइस हजार से अधिक की भारतीय करेंसी और 45 तोला ज्वैलरी बरामद की।
दोनों मौका पाकर भाग गए। एसएसबी ने पकड़ा सामान पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चेकपोस्ट पर शाम को एसएसबी और पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच संयुक्त दल काे दो लोग भारत से नेपाल की ओर जाते दिखे। उनके सामान की चेकिंग में बड़ी मात्रा में भारतीय मुद्रा और ज्वैलरी बरामद हुई है। बताया कि पकड़ी कई नकदी में 4,22,100 रुपये की भारतीय मुद्रा है। इसमें 500 रुपये के 825 नोट, 100 रुपये के 96 नोट हैं।