फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: साइबर अपराध में त्वरित कार्रवाई कर केस दर्ज करें

Thu, 13 Apr 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी लेते एसपी देवेंद्र पींचा।
विज्ञापन
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी हुई जिसमें पिछले माह हुई मासिक अपराध गोष्ठी में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों से उनकी निजी और पारिवारिक समस्याओंं की जानकारी लेकर उनका समाधान किया। सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना, शाखा प्रभारियों को पुलिस मुख्यालय और रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में शत-प्रतिशत कार्रवाई, मां पूर्णागिरि मेले में व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाए रखने, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने, गुंडा, गैंगस्टर, 107/116 सीआरपीसी, पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पिछले माह अपनी ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी कर ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह कर्मियों को नकद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें हेड कांस्टेबल धीरेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल गुलाम जिलानी, सतीश राणा, मुन्ना सिंह, विक्रम सिंह, सद्दाम हुसैन शामिल रहे। गोष्ठी में सीओ विपिन चंद्र पंत, विवेक सिंह कुटियाल, अवनीश वर्मा सहित सभी थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

न्यायिक बंदीगृह में सुनीं बंदियों की समस्याएं
लोहाघाट (चंपावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हेमंत सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को न्यायिक बंदीगृह लोहाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने समय-समय पर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने, मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त भोजन देने के निर्देश दिए। उन्होंने विचाराधीन बंदियों से निशुल्क अधिवक्ता चाहने के बारे में भी पूछा। उन्होंने समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान बंदियों ने इनवर्टर, बल्ब, टेलीफोन की सुविधा मांगी। बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्चे और सरल कानूनी ज्ञानमाला संबंधी पुस्तकें भी बांटीं। निरीक्षण में न्यायिक बंदीगृह के प्रभारी सुरेश भट्ट, पीएलवी राजीव मुरारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जज रजनीश मोहन को न्यायालय स्टाफ ने भी दी विदाई

टनकपुर (चंपावत)। सिविल न्यायालय के जज रजनीश मोहन के स्थानांतरण पर न्यायालय स्टाफ ने भी उन्हें समारोहपूर्वक विदाई दी। न्यायालय में हुए विदाई समारोह में वक्ताओं ने जज रजनीश मोहन के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान पेशकार विजय वर्मा, नाजिर अहलमद भरत बोहरा, वैयक्तिक सहायक दिनेश पांडेय, जोगेंदर प्रसाद, राजन राणा, बीना सिरौला, मृदुला, विनीता, हिमांशु खनका, त्रिलोक सिंह आदि थे।
विज्ञापन



चंपावत पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी लेते एसपी देवेंद्र पींचा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें