फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेंजर्स इकाई की छात्राओं को दिलाई राष्ट्र सेवा की शपथ

Thu, 13 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जी-20 कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाल में उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में रेंजर्स इकाई की छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को उत्कृष्ट चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य, बल, कौशल विकास, समाजसेवा एवं ईश्वर के प्रति कर्तव्य पालन करने की सीख दी गई। रेंजर्स इकाई प्रभारी डाॅ. शशि प्रकाश सिंह ने उन्हें राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। इस मौके पर रेंजर्स इकाई की 24 छात्राओं को परिधान दिए गए।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. आभा शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ रेंजर्स इकाई प्रभारी डाॅ.सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एवं जिला स्काउट कमिश्नर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बंशीधर उपाध्याय ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों का सामना करना, स्काउट-गाइड गीत, स्वागत एवं अभिनंदन की विधियां और परेड के गुर सिखाए। इस दौरान रेंजर्स समिति सहयोगी डाॅ. हेम कुमार गहतोड़ी, डाॅ. सुधीर मलिक, विनोद कुमार चंद, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. बीएन दीक्षित, डाॅ. दिनेश गुप्ता, त्रिलोक चंद्र कांडपाल, अमर सिंह आदि थे।

राजकीय महाविद्यालय में जी-20 पर हुई कार्यशाला

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में जी-20 जागरूकता कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रयोग विषय पर कार्यशाला हुई। प्राचार्य प्रो. डॉ. नगेंद्र द्विवेदी की अध्यक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी श्वेता सिंह ने जी-20 की भूमिका, उद्देश्य, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) की उपयोगिता बताई। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (एमओओसी), वर्चुअल लैब, डिजिटल लॉकर का उपयोग करने के लिए कहा। डॉ. सुल्तान सिंह यादव ने संचालन किया। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. एसके कटियार, डॉ. एमएस चौहान, डॉ. अब्दुल शाहिद, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. होशियार सिंह, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. विमल जोशी, डॉ. किरन, पुष्पा भट्ट, विजय डालाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जी-20 कार्यक्रम के तहत हुई कार्यशाल में उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें