फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझेड़ा में नाप जमीन पर चला दी थी दबंगों ने जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मानेश्वर क्षेत्र से लगे मझेड़ा गांव में सड़क के लिए 11-12 जुलाई की रात अवैध रूप से पेड़ काटे जाने के मामले में राजस्व विभाग की जांच पूरी हो गई। राजस्व टीम ने रोड के लिए कुछ हिस्सा नाप जमीन पर जेसीबी चलाकर कुछ फलदार पेड़ काटने की तस्दीक की है। टीम ने जांच रिपोर्ट लोहाघाट के एसडीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

मानेश्वर के बसंतबल्लभ उप्रेती, शेखर चंद्र उप्रेती, गिरीश उप्रेती ने उनकी जमीन पर 11, 12 जुलाई की रात जेसीबी चला कुछ दबंगों ने अवैध रूप से रोड काटने, सड़क के आड़े आ रहे फलदार, बांज के पेड़ों को काटने का आरोप लगाया था। 12 जुलाई को मामले की शिकायत लोहाघाट पुलिस और वन विभाग को की गई। वन महकमे ने बांज के छह पेड़ काटे जाने की तस्दीक कर जमीन की श्रेणी का पता लगाने के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा था। यह पेड़ मानेश्वर-मझेड़ा रोड से आगे कफलेख-खेतीगाड़ के बीच करीब 250 मीटर रोड की कटिंग में जमींदोज हुए थे। अब राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर अभिलेेखों की जांच पूरी कर ली है। राजस्व टीम ने बताया कि रोड की लंबाई 250 मीटर है। इसकी कटिंग का दो-तिहाई हिस्सा सरकारी जमीन पर हुआ है, लेकिन शेष जमीन बसंतबल्लभ उप्रेती की है। नायब तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में गई जांच दल ने आरएसआई आनंदपुरी गोस्वामी, आरएसआई वीरेंद्र लाल, ऋषभ कुमार, राकेश पंगरिया शामिल थे। जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें