फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच नहीं सकेंगे अपराधी: एसपी

Fri, 05 Jan 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
धीरेंद्र गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक चंपावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नवागत पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों से सख्ती से पेश आएगी। जबकि आम जनता से मित्रवत व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) से समन्वय बना कर पैनी नजर रखेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुई पत्रकार वार्ता में नवागत एसपी ने कहा कि जिले के बनबसा, टनकपुर, चंपावत और लोहाघाट में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। यातायात नियमों का हर हाल में पालन कराया जाएगा। दोपहिया वाहन में हेलमेट का प्रयोग करने को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

शराब पीकर वाहन चलाने वालों का तत्काल लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। पड़ोसी देश नेपाल से होने वाले नशे के कारोबार और मानव तस्करी रोकने को कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चंपावत कोतवाली में जल्द ही एक पुलिस टीम का गठन किया जाएगा। जो आने जाने वाले वाहनों को रोक कर यातायात नियमों की जानकारी देगा। महिला सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जाएगा। घरेलू हिंसा से निपटने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। वार्ता के दौरान पुलिस उपाधीक्षक पीएस कफलिया भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


टनकपुर के चौराहों में लगेगी रेड लाइट
चंपावत। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर के मुख्य चौराहों में जल्द ही रेड लाइट लगाई जाएगी। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए टनकपुर के मुख्य चौराहों में रेड लाइट लगाई जाएगी। इसके लिए जल्दी ही जिला अधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें