फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ीगोठ से नानकमत्ता पहुंची क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत नानकमत्ता इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 15 हजार की नकद राशि पुरस्कार में दी गई।
विज्ञापन

सोमवार को बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नानकमत्ता इलेवन व राजपूत क्रिकेट क्लब गढ़ीगोठ के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी कर राजपूत क्लब ने 65 रन बनाए। जवाब में नानकमत्ता इलेवन ने पांच विकेट पर विजयी लक्ष्य बना मैच जीत लिया। मैन ऑफ द सीरीज दीपक चंद, मैन ऑफ द मैच सनी, बेस्ट बॉलर किशन और बेस्ट फील्डर राजेश रहे। मुख्य अतथि समाजसेवी गोविंद सामंत ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी। गजेंद्र सामंत व महेंद्र गोवाड़ी ने एम्पायरिंग की। पुरस्कार वितरण का संचालन जसवंत बसेड़ा व कमलेश भट्ट ने किया। नरेश सकारी, मोहन चंद, आयोजक कमेटी अध्यक्ष दीपक चंद राजा, सचिव दीपक चंद, कोषाध्यक्ष बिशन चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें