फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायकगोठ पहुंची बीपीएल क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
बनबसा भतनपुर में बीपीएल क्रिकेट की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यअतिथि। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जीत नायकगोठ इलेवन ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच अमन और मैन ऑफ द सीरीज सूरज सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि गोविंद सामंत ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

सीमेंटेड ग्राउंड भजनपुर में हुई बीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यंगस्टार क्लब और नायकगोठ इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीत यंगस्टार ने नायकगोठ इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नायकगोठ इलेवन ने 15 ओर में 116 रन बनाए, जिसमें मनीष ने 33, कुलदीप ने 17 रनों को योगदान दिया। यंगस्टार के गेंदबाज योगेश पांडेय ने चार, सूरज सक्सेना ने दो विकेट लिए। जवाब में यंगस्टार क्लब 15वें ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। सूरज सक्सेना ने 28, धर्मेंद्र पाल ने 16 रन बनाए। एंपायर विकास कश्यप, नितिन जोशी, स्कोरर सूरज बिष्ट थे। आंखोदेखा हाल राजेंद्र चंद ने सुनाया। आयोजक कपिल चंद, विक्रम चंद, विनोद चंद ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें