बनबसा में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। प्रथम स्व. शत्रुघ्न सिंह ठाकुर मेमोरियल प्रतियोगिता के तहत रविवार को हुए मैच में स्ट्रांगफार्म की टीम ने ठाकुर इलेवन को हराकर प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ युवा व्यवसायी हर्षित गोयल ने किया।
मिनी स्टेडियम में आयोजित इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर ठाकुर इलेवन ने विजय ठाकुर के नाबाद सर्वाधिक 50 और पवन देउपा के 25 रनों की मदद से छह विकेट पर 132 रन बनाए। स्ट्रांगफार्म के गेंदबाज एमोक ने चार विकेट लिए। जवाब में स्ट्रांगफार्म ने विशाल राणा के नाबाद 58 और एमोक के 20 रनों की बदौलत सात विकेट पर 133 रन बना मैच जीत लिया।
ठाकुर इलेवन के विनय ने दो विकेट लिए। विशाल राणा मैन ऑफ द मैच रहे। विकास कश्यप, राहुल देउपा अंपायर, स्कोरर विनोद चंद थे। आंखों देखा हाल कमलेश भट्ट ने सुनाया। आयोजक विजय ठाकुर, योगेश चंद, गणेश चंद, दीपेंद्र चंद, संजय ठाकुर आदि ने सहयोग दिया।