बनबसा गढ़ीगोठ में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में नानकमत्ता इलेवन ने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरी चंद ने किया। सन्नी मैन ऑफ द मैच रहे।
बनबसा के सुदूरवर्ती गांव गढ़ीगोठ स्थित बिल्ला गार्डन में जय भारामल बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को नानकमत्ता इलेवन और खटीमा की महादेव इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी कर नानकमत्ता इलेवन ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 151 रन बनाए। सन्नी ने 65, हिमांशु ने 49 रनों की पारी खेली। महादेव इलेवन के गेंदबाज राजू मेहता ने तीन, सौरभ ने दो विकेट लिए। जवाब में महादेव इलेवन निर्धारित ओवरों में 121 रन ही बना सकी। सौरभ ने 34, महेश ने 32 रन जुटाए। नानकमत्ता इलेवन के गेंदबाज सन्नी, गोलू ने दो दो विकेट लिए। गजेंद्र सामंत और कैलाश चंद ने अंपायरिंग की। स्कोरर दीपक चंद थे। पूरन ने आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक कमेटी के बिशन चंद, गौरव, कैलाश, अजय, अमन, करन, उमेश, सचिन, सौरभ, राजू गुरुंग आदि ने सहयोग दिया।