फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मैच जीत मां पूर्णागिरि क्लब अगले चक्र में

विज्ञापन
बनबसा चंदफार्म खेल मैदान में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन करम चंद स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट चंदफार्म खेल मैदान में हो रहा है। इसमें रविवार को चंदफार्म के मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब ने पुलिस लाइन को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारायण चंद ने किया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब चंदफार्म की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में रविवार को पहले बल्लेबाजी कर चंदफार्म की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। इसमें लोकेंद्र चंद ने सर्वाधिक 63 रनों का योगदान दिया। पुलिस लाइन के गेंदबाज नीरज ने दो विकेट लिए।
जवाब में पुलिस लाइन की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 93 रन ही बना सकी जिसमें भुवन ने सर्वाधिक 22 रन जुटाए। चंदफार्म की टीम के गेंदबाज लोकेंद्र चंद, किशन ने दो-दो विकेट लिए। केशर सिंह खोलिया, नवीन भट्ट निर्णायक, सौरभ जोशी स्कोरर रहे। विक्की भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। वहां डॉ. जनक चंद, विशाल चंद, राजेंद्र चंद, भुवन पांडेय, दिनेश चंद, ललित आदि ने सहयोग किया। बनबसा थाने को देश के अग्रणी तीन थानों में जगह मिलने पर आयोजकों ने थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें