फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईकोट, बलांई, जौलाड़ी और बाबा क्लब की जीत

Fri, 08 Jan 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट/खेतीखान/पाटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलहिंडोला में चल रही नैन सिंह धौनी क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहले मैच में राईकोट इलेवन ने 152 रन बनाए। जवाब में चांदमारी की टीम 63 रनों में ढेर हो गई। राईकोट के धीरज ने 64 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग भुवन, हरीश ने, स्कोरिंग मनोज, कमेंट्री रामू, दीपक ने की। बीडीसी सदस्य भगत राम ने आयोजन समिति को एक हजार रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन


खेतीखान में चल रही हर्षदेव ओली मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बलांई की टीम ने 142 रन बनाए। जवाब में मल्लाकोट की टीम 107 रन ही बना सकी। रविंद्र ने 52 रन बनाए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। पाटी में चल रही दीवान सिंह लडवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में जौलाड़ी ने 97 रन बनाए। जवाब में दुबचौड़ा की टीम 32 रन ही बना सकी। गिरीश ने चार विकेट लिए, जिन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच में स्टार इलेवन ने 114 रन बनाए। जवाब ने बाबा क्लब ने नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंपायरिंग मोहित, धीरज, पवन, रोहित, स्कोरिंग गिरीश, बबलू, सौरभ, राहुल तथा कमेंट्री राकेश, मोहित ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें