फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धूरा इलेवन ने अमोड़ी को हराया

Sat, 22 Apr 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बेलखेत के कैलपाल बाबा मैदान में अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मुकाबले में धूरा इलेवन ने अमोड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शनिवार को हुए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर अमोड़ी एकादश की टीम महज 68 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं छू सका। प्रियांशु, मोहित और मुकेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट लिए। धूरा की टीम ने सुमित की शानदार 31 रनों की पारी की बदौलत विजयी लक्ष्य नौंवे ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। गौरव बोहरा और ललित बोहरा ने अंपायरिंग की। इससे पूर्व शनिवार को मैच का शुभारंभ क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष अंकित सिंह बोहरा ने किया। वहां मोहित, अमित, रघुवर, हिमांशु, प्रवीन, अमन, मंदीप, आकाश, अभिषेक, सुमित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें