फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: धूमधाम से मनाया ईद उल फितर का त्योहार

Sat, 22 Apr 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर की नई जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम। संवाद - फोटो : टनकपुर की नई जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम। संवाद
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिले में ईद उल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। कौमी एकता और भाईचारा के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

ग्राम खूना मलक में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईद उल फितर की खुशी में अब्दुल नाजिम, रूमन अहमद, रिहान अहमद, इरफान राजा, सेहनवाज अहमद, अमान अहमद आदि की ओर से कोतवाली में मिठाई बांटी गई। लोहाघाट नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मस्जिदों में नमाज अदा कर ईद की खुशियां बांटी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। नमाज से पहले मौलाना ने नेकी और भाईचारे का पैगाम दिया। कोली ढेक की मदीना मस्जिद में साकिर रजा, हुसैनी मस्जिद खूना मलक में गुलाम रसूल, अफजाल अहमद के यहां मौलवी हाफिज याकूब, चांदमारी ईदगाह में मौलाना जियाउल मुस्तफा ने अलविदा की नमाज अदा कराई। बाद में कौमी एकता और भाईचारा के लिए दुआ मांगी गई। थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
टनकपुर में भी लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। बुजुर्ग और नौजवानों के साथ बच्चों ने ईद की नमाज पढ़कर देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी। एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नगर की नई जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल करीम ने और पुरानी जामा मस्जिद में मौलाना लईक अहमद ने नमाज अदा कराई। मनिहारगोठ की जामा मस्जिद में इमाम मुख्ती अंसार अहमद ने नमाज अदा कराई। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें