पूर्व सैनिक लीग ने राज्य सरकार से पूर्व फौजियों, उनके परिजनों के वेलफेयर के लिए अलग से प्रकोष्ठ स्थापित करने की मांग की है। लीग का कहना है कि उत्तराखंड में हर परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना एवं अर्द्धसैनिक बल में सेवाएं दे रहे हैं, उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया जाना जरूरी है।
महादेव सुतेड़ी की अध्यक्षता एवं सीबी बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में कहा गया कि जिन पूर्व फौजियों ने प्राइवेट एजेंसी के माध्यम से शस्त्र खरीदे हैं, उनका नवीनीकरण न होने पर वे तत्काल उन्हें जमा कर दें। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी विजय थापा ने बताया कि जिले में दूसरा डी टाइप ईसीएचएस की स्वीकृति के लिए स्टेशन हेड क्वार्टर पिथौरागढ़ की ओर से पहल की गई है। बैठक में जेएनयू में हो रही राष्ट्रविरोधी हरकतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। कहा गया कि लोहाघाट सैनिक विश्रामगृह में रात आठ बजे बाद केवल आपात स्थिति में ही प्रवेश की अनुमति होगी।
अंत में सियाचिन में बर्फीले तूफान की चपेट में आए सैनिकों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में कै.पीएस देव, कै.शेर गिरि, रेवाधर मुरारी, अमर सिंह बोहरा, त्रिलोक सिंह, कै.एनके पुनेठा, हयात सिंह, हेमंत राय, चूणामणि सुतेड़ी, नारायण सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह, मिलाप सिंह, बिशन सिंह, बलवंत सिंह आदि मौजूद थे।