फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल ऐप से क्राप कटिंग का प्रशिक्षण दिया

Sat, 17 Jun 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते एडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि सांख्यिकी विभाग की ओर से राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी खरीफ मौसम की पड़ताल करने के लिए मोबाइल ऐप से क्राप कटिंग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से मोबाइल ऐप का रजिस्ट्रेशन और मोबाइल ऐप के संचालन का पूर्ण ज्ञान प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम और तहसीलदारों को पंचेश्वर बांध परियोजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामों की खेती योग्य भूमि, जनसंख्या और सरकारी संपत्तियों की सूचना शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार ने पड़ताल और क्राप कटिंग के अलावा अनेक सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने शासन से प्राप्त निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि आगामी खरीफ मौसम में धान और मड़ुवा की फसलों में सौ प्रतिशत क्राप कटिंग मोबाइल ऐप के प्रयोग से की जाएगी। सहायक सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडेय ने क्राप कटिंग की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर कुमाऊं मंडल के सांख्यिकी अधिकारी डॉ. दया किशन कांडपाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार नीलू चावला, गोविंद प्रसाद, डॉ. ललित मोहन तिवारी, समस्त रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें