फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बाजार में उड़ रही अग्नि सुरक्षा की धज्जियां

Tue, 17 Oct 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पटाखे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवाहर पार्क में लगी पटाखों की दुकानों में अग्नि सुरक्षा की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां न तो आगजनी की घटना से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और न ही फायरब्रिगेड द्वारा अग्निशमन वाहन की ही व्यवस्था की गई है। इससे आगजनी की घटनाएं होने पर बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है। दुकानों में छोटे से लेकर बड़े-बड़े पटाखे सजाए गए हैं, लेकिन अग्नि सुरक्षा को लेकर कोई भी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


कई व्यापारी अपनी दुकानों में फायर एक्सटिंग यूशर तक नहीं रखे गए हैं। व्यापारियों ने दिखाने के लिए नाममात्र का रेत और पानी रखा है, जो आगजनी की घटना के वक्त ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगा। जवाहर पार्क में करीब 20 से अधिक पटाखों की दुकानें सजी हैं, इसमें कई तरह के पटाखे सजाए गए हैं, लेकिन न तो दुकानदारों द्वारा ही आगजनी की घटना से निपटने के पुख्ता बंदोबस्त किया गया है, और नहीं फायरब्रिगेड द्वारा।

विगत वर्ष तक जवाहर पार्क में लगने वाली पटाखों की दुकानों की सुरक्षा के लिए फायरब्रिगेड द्वारा चौबीसों घंटे दमकल वाहन की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार फायरब्रिगेड के अधिकारी इस ओर पीठ किए हैं। लोगों का कहना है कि पटाखा बाजार में अग्नि सुरक्षा के मानकों के अनुरूप व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे किसी भी समय होने वाली आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन


वहीं, अग्नि शमन अधिकारी (एफएसओ) प्रहलाद सिंह महर का कहना है कि आग से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई, तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें