मेरठ के आर्मी फार्म में रखी गई प्रिजवाल नस्ल की गायें।
- फोटो : AMAR UJALA
दुग्ध संघ को मेरठ आर्मी फार्म से फ्रिजवाल नस्ल की 66 गायें मिल चुकी हैं। गायों के लिए जिले के 35 पशु पालकों ने आवेदन किया था। एक पशुपालक को दो गायें दी जा रही हैं। पशुपालक गायों को लाने के लिए स्वयं मेरठ पहुंच गए हैं।
मेरठ आर्मी फार्म से मिलने वाली गायों के लिए पशुपालकों ने दुग्ध संघ में दो-दो हजार रुपये जमा किए थे। पशुपालकों को दो हजार रुपये में दो गायें दी जा रही हैं। चंपावत दुग्ध संघ को 80 गायें मेरठ आर्मी फार्म से रिलीज हुई है। लेकिन अब तक 35 पशुपालकों ने ही फ्रिजवाल नस्ल की गाय के लिए आवेदन किया है। पहले आर्मी फार्म से एक पशुपालक को पांच गायें देने का शासनादेश था। लेकिन पांच गायें लेने के लिए कोई भी कास्तकार आगे नहीं आ रहे थे। लेकिन इस वर्ष आर्मी फार्म से दो गायें लेने का शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद जिले के 35 पशुपालकों ने आर्मी से मिलने वाली गायों के लिए आवेदन किया।
10 से 12 लीटर दूध देती है फ्रिजवाल नस्ल की गाय
चंपावत। मेरठ आर्मी फार्म से पशुपालकों को मिलने गाय प्रतिदिन 10 से 12 लीटर दूध देगी। फ्रिजवाल नस्ल की गायों के लेने के लिए अभी भी दुग्ध संघ में पशु पालक आवेदन कर रहे हैं।
कोट
मेरठ से फ्रिजवाल नस्ल की 66 गायें पशुपालकों को बांट दी है। गायों को चंपावत लाने के लिए सात ट्रक बुक कराएं गए हैं। आज सभी पशु पालकों के घर में गायें पहुंच जाएगी। -राजेश मेहता, प्रबंधक, दुग्ध संघ चंपावत।