फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अनियंत्रित वाहन चलाने वाले चालक को छह माह की कैद

Wed, 31 May 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। न्यायिक मजिस्ट्रेट और जिला न्यायालय की सिविल जज जहांआरा अंसारी ने अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाने वाले चालक को छह माह के कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर एक हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। इसकी अदायगी न होने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन

प्राप्त घटना विवरण के अनुसार पाटी थाना क्षेत्र में 22 जुलाई 2017 को नंदन सिंह (40) पुत्र हीरा सिंह निवासी घोड़ाखाल (नैनीताल) ने ट्राला (यूपी 03 ए 1445) को अनियंत्रित रूप से चलाकर स्कूटी (यूपी 22 टी 1604) को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी में सवार भगीरथ सोराड़ी और खीमानंद सोराड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसमें खीमानंद सोराड़ी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने नंदन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 338, 427 व 504 (क) के तहत केस दर्ज किया था।
तब से मामला न्यायालय में चल रहा था। उभय पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर दोष सिद्ध होने पर सिविल जज ने नंदन सिंह को छह माह के कारावास और एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न किए जाने पर एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भोगनी होगी। अभियोजन की ओर से द्वारिका शर्मा ने पैरवी की।
विज्ञापन


10 हजार के इनामी की संपत्ति कुर्क की

पिथौरागढ़। लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर फरार चल रहे इनामी आरोपी की पुलिस ने गिरिडीह (झारखंड) जाकर संपत्ति कुर्की की। 10 दिसंबर को भुवन चंद्र पांडेय निवासी सिनेमा लाइन ने पुलिस कार्यालय में तहरीर दी गई थी।
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर 2021 को एक ऑनलाइन कंपनी के माध्यम से उन्होंने डेस्कटॉप खरीदा था। सिस्टम डैमेज होने के कारण उन्होंने उसे वापस भेज दिया था जिसे डिलिवरी ब्वाय ने रिजेक्ट कर दिया था। कस्टमर केयर में संपर्क करने पर उनसे गूगल-पे और फोन-पे के माध्यम से 1,94,900 रुपये की ठगी कर ली गई।
तहरीर के आधार पर धारा 420 और 66डी आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया। विवेचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडेय ने आरोपी मकरुद्दीन अंसारी उर्फ गजकुंडा, निवासी पोस्ट खुलतड़ी थाना अहिल्यापुर जिला गिरिडीह (झारखंड) का साइबर सेल की मदद से पता लगाकर उसकी संपत्ति की कुर्की की। एसपी लोकेश्वर सिंह ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए 10,000 का इनाम रखा था। पुलिस टीम में एसआई बसंत कुमार, साइबर सेल प्रभारी मनोज पांडेय सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें