मतगणना कार्मिकों को मिला प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। खूनाबोरा के ग्राम प्रधान की कुर्सी के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी चल रही है। 13 जून को होने वाली वोटिंग के लिए मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
रिटर्निंग अफसर अरुण कुमार लोशाली ने बताया कि मतदान के बाद मत पेटियों को तगड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूप में रखा गया है। गिनती 13 जून को सुबह आठ बजे से होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हरगोविंद भट्ट ने मतगणना कर्मियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। जिला संसाधन केंद्र के प्रवक्ता अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया।
उन्होंने वैध तथा अवैध मतपत्रों की पहचान, मतपेटियों को सक्षम अधिकारी, एजेंटों के सामने खोलने, मतगणना के समय बरती जाने वाली सावधानियों आदि की जानकारियां दी। प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ केएस नयाल, एडीओ (पंचायत) छोटेलाल राणा, एडीओ (समाज कल्याण) एमडी भट्ट, नारायण सिंह कार्की आदि मौजूद थे।