फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से मचेगी लायंस दिवाली मेले की धूम, दो दिनी होगा मेला

Thu, 20 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब के दीपावली मेले के लिए शहर का गांधी मैदान सजकर तैयार हो गया है। शुक्रवार से दो दिनी मेले की खासी धूम रहेगी। मेले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल करेंगे। 18 सालों से लायंस क्लब द्वारा निर्धन नेत्र रोगियों की सहायतार्थ दीपावली मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार भी मेले की व्यापक तैयारियां की गई है।
विज्ञापन


मेले के व्यवस्थापक दीपक जैन ने बताया कि पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अंडर 6 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की प्ले डांस, फैंसी ड्रेस, टेलेंट शो प्रतियोगिता और शानदार  आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि दूसरे दिन आर्केस्टा पार्टी के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति, हास्य शो और लक्की-ड्रा से मेले का समापन होगा। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के साधन और स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें