फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे गुमदेश का दीप महोत्सव चढ़ा कोरोना की भेंट

विज्ञापन
सीमांत गुमदेश के दीप महोत्सव पर चर्चा करते आयोजन समिति के सदस्य। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश क्षेत्र के खालगढ़ में होने वाले सीमांत दीप महोत्सव पर भी ग्रहण लग गया है। दिवाली के बाद तीन दिन तक होने वाले इस महोत्सव को इस बार कोरोना महामारी के चलते निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय महोत्सव समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

चमू देव की धरती गुमदेश के खालगढ़ में डेढ़ दशक से सीमांत दीप महोत्सव हो रहा है। यह महोत्सव इस पिछड़े क्षेत्र में सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक चेतना जगाने के साथ प्रतिभा प्रोत्साहन का भी मंच था। लेकिन इस बार यह महोत्सव नहीं होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष व शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता मोहित पाठक ने बताया कि समिति की बैठक में कोरोना के चलते इस बार महोत्सव को आयोजित न करने का फैसला लिया गया। बैठक में चांद सिंह बोहरा, मोहित पांडेय, सरिता अधिकारी, आन सिंह ओली, कुंवर प्रथोली, भुवन पांडेय, मदन कलौनी, शिवराज अधिकारी, प्रमोद अधिकारी, हुकम सिंह, राजीव सगटा, संजय पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें