फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्याप्त किट नहीं होने से कोरोना जांच से वंचित हो रहे हैं लोग

विज्ञापन
लोहाघाट मेंर कोरोना जांच के लिए सेंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रहा है, लेकिन कोरोना सैंपलिंग के लिए पर्याप्त किट न होने से लोग जांच से वंचित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में व्यापारियों और अन्य लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से कोरोना किट न आने के कारण सोमवार को मात्र 52 व्यापारियों की सैंपलिंग की जा सकी। जांच के लिए आए लोगों को अगले दिन आने को कहा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि कुल 350 व्यापारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, इनमें से 250 की रिपोर्ट निगेटिव रही। करीब 200 से ज्यादा व्यापारियों और अन्य लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें