चंपावत विकास भवन में सीडीओ आरएस रावत से मुलाकात करते ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विकासखंड पाटी के ग्राम प्रधानों ने सोमवार को एडीएम टीएएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान संगठन पाटी ब्लॉक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे प्रधानों ने एडीएम मर्तोलिया को बताया कि राशन कार्ड ऑनलाइन न हो पाने से राशन कार्ड में अतिरिक्त नाम चढ़ाने में परेशानी हो रही है। इसलिए तिथि निर्धारित कर सहायक खाद्य निरीक्षक धूनाघाट को विकासखंड कार्यालय में भेजा जाए, क्योंकि धूनाघाट जाने के लिए लोगों को सार्वजनिक यातायात सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने गैस एजेंसी की ओर से पाटी ब्लॉक मुख्यालय में ही गैस बांटने, केदारनाथ, देवीधुरा गैस एजेंसी से पूनाकोट, मैरोली, रौलमेल, भुमवाड़ी और कूंण आदि ग्राम पंचायतों में गैस सिलिंडर बांटने के निर्देश देने का आग्रह किया। ज्ञापन देने वालों में निशा देवी, मंजू पंचोली जीवा देवी आदि शामिल रहे। इससे पूर्व ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने विकास भवन में सीडीओ आएस रावत से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी।