फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार की व्यवस्था में खामी, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रावलगांव निवासी एक शिक्षक की कोरोना संक्रमित पत्नी की पिथौरागढ़ में मौत से क्षेत्र में शोक छाया है। वहीं अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्था में लापरवाही का आरोप सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोगों ने इंतजाम में खामी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि शिक्षक की पत्नी को सामान्य सर्दी जुकाम था, पिथौरागढ़ में परीक्षण होने पर संक्रमित आई महिला की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। आरोप है कि जिस वाहन से महिला का शव लाया गया था, उसमें सड़क से श्मशान तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं था। अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था और खर्च भी परिजनों को उठाना पड़ा। लोगों ने आगे से कोरोना संक्रमितों की मौत पर अंत्येष्टि के लिए रामेश्वर में अलग घाट बनाने और लकड़ी की व्यवस्था करने की मांग की है।
परिजनों के आज लिए जाएंगे सैंपल
महिला की कोरोना से मौत के बाद पूरे परिवार के 20 लोगों का कोरोना परीक्षण किया जाएगा। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि मृतका के परिजनों का बुधवार को उप जिला अस्पताल लोहाघाट के डॉक्टर सैंपल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें