चंपावत। कोरोना संक्रमण के दौर में चंपावत जिले के लिए अच्छी खबर है। यहां बीते 13 दिन से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। चंपावत जिले में आखिरी कोरोना पॉजिटिव 8 जून को आया था। वहीं रविवार को मिली दस रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले से अब तक लिए गए कुल 957 सैंपल में से 791 निगेटिव आए हैं। इसके अलावा 48 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। 110 रिपोर्ट अभी आनी है। इसके अलावा आठ सैंपल रिजेक्ट रहे।